भारत-पाक सरहद के नजदीक से 25 करोड़ की हैरोइन बरामद

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2020 - 12:30 PM (IST)

तरनतारन(रमन): जिला पुलिस ने भारत-पाक की जीरो लाईन सरहद नजदीक से 5 किलो 660 ग्राम हैरोइन बरामद की है। बरामद की गई इस हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 25 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की खोज शुरू कर दी है।

एस.एस.पी. ध्रुव दहिया ने बताया कि देश विरोधी अनसरों खिलाफ एस.पी. (डी.) जगजीत सिंह वालिया की तरफ से अलग-अलग टीमें इलाके में गश्त के लिए भेजी जाती है, जिसके अंतर्गत नार्कोटिक सैल के इंचार्ज ए.एस.आई. गुरदयाल सिंह की तरफ से सहित पुलिस पार्टी खेमकरण इलाके में गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें एक गुप्त सूचना मिली कि भारत-पाकिस्तान की चौंकी मियांवाला नजदीक भारत वाली साईड जमीन नीचे भारतीय तस्करों ने पाकिस्तानी तस्करों से हैरोइन की बड़ी खेप मंगवा कर रखी हुई है। इस दौरान उन्होंने तुरंत डी.एस.पी. (डी.) कमलजीत सिंह औलख, सी.आई.ए. इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह के इलावा और पुलिस पार्टियों को रवाना किया।

बी.एस.एफ. की पोस्ट मियांवाला में तलाशी अभियान शुरू किया गया, जिसके अंतर्गत काफी लंबे समय तक चले तलाशी अभियान के बाद भारत-पाक सरहद की जीरो लाईन नजदीक पिल्लर नंबर-160-161 नजदीक जमीन नीचे दबी हुई 3 बोतलें प्लॉस्टिक की बरामद की गई, जिनमें कुल 5 किलो 660 ग्राम हैरोइन मौजूद थी। बरामद की गई हैरोइन को कब्जे में लेकर थाना खेमकरण में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।  इस साल दौरान कुल 57 किलो 939 ग्राम हैरोइन तरनतारन पुलिस की तरफ से बरामद की जा चुकी है।

Vatika