नशा तस्करी करने वाले 8 गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jan 20, 2019 - 03:18 PM (IST)

अमृतसर (संजीव): जिला अमृतसर देहाती की पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में की गई छापामारी के दौरान नशे की तस्करी करने के आरोप में 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। 

इनमें थाना राजासांसी की पुलिस ने दीपक सिंह निवासी पंज गराईया निज्जरा से 3 ग्राम हैरोइन, थाना घरिंडा की पुलिस ने सुखविन्द्र सिंह निवासी काऊके से 40 नशीली गोलियां, थाना लोपोके की पुलिस ने काबल सिंह निवासी मानांवाला से 75 नशीली गोलियां, थाना मजीठा की पुलिस ने गुरविन्द्र सिंह निवासी वडाला से 2 ग्राम हैरोइन, थाना कत्थूनंगल की पुलिस ने प्रीतपाल सिंह निवासी हसनपुर से 35 नशीली गोलियां, थाना खिलचियां की पुलिस ने बलराज सिंह निवासी महिसमपुर से 35 नशीली गोलियां, थाना ब्यास की पुलिस ने गुरप्रीत सिंह निवासी ऊसमा से 70 नशीली गोलियां व थाना जंडियाला की पुलिस ने कर्मजीत सिंह निवासी राजेवाल से 60 नशीली गोलियां बरामद की। पुलिस ने उक्त आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mohit