अटारी हलके के अकाली वर्करों ने घेरा कम्बो थाना

punjabkesari.in Saturday, Jan 18, 2020 - 01:33 PM (IST)

अमृतसर(सूरी, राजविंद्र): अकाली वर्कर चैंचल सिंह पर झूठा पर्चा दर्ज करने का आरोप लगाते अटारी हलके के अधीन थाना कम्बो का पूर्व कैबिनेट मंत्री गुलजार सिंह रणीके के नेतृत्व में 2 घंटे तक अकाली वर्करों ने घेराव कर धरना दिया। इसमें तलबीर गिल हलका इंचार्ज दक्षिणी, जोध सिंह समरा हलका इंचार्ज अजनाला, मगविन्दर सिंह खापडख़ेड़ी, बावा सिंह गुमानपुरा आदि भी पहुंचे और पंजाब सरकार, विधायक, पुलिस और डी.सी. के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। 

तलबीर गिल ने कहा कि 2022 में अकाली दल की सरकार आने पर सारी ज्यादतियों का हिसाब किया जाएगा। गुलजार सिंह रणीके ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार आज तक की सभी धक्केशाही की हदों पार कर गई है, अकाली वर्कर चैंचल सिंह धौल कलां पर पुलिस ने दबाव में कार्रवाई की है पर इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा और पंजाब भर में धरने देने पड़े तो देंगे। 

इस मौके पर रणजीत सिंह लुहारका, हरदलबीर सिंह शाह, भगवंत सिंह , सुच्चा सिंह फौजी, जुगराज सिंह सिचन्दर, सोनू माहल, गज्जण सिंह जेठूवाल, परमजीत वणीएके, सरपंच बलविन्दर सिंह खोज, साधा सिंह, बलदेव सिंह खैरांबाद, जसविन्दर बादल, हरदेव सिंह लाली, बाबा मेजर सिंह, पंच हरपाल खैरांबाद, सविन्दर सिंह खैरांबाद, सरपंच सुखदेव आदि उपस्थित थे।

Vaneet