ऑल इंडिया हिंदू संघर्ष कमेटी के पदाधिकारियों ने श्री राम मंदिर को लेकर निकाली भगवा रैली

punjabkesari.in Friday, Dec 07, 2018 - 11:35 AM (IST)

अमृतसर(जशन): राम मंदिर बनाने की मांग को लेकर ऑल इंडिया हिंदू संघर्ष कमेटी के पदाधिकारियों ने एक विशाल भगवा रैली निकाली जिसकी अध्यक्षता अनिल कुमार पप्पू राष्ट्रीय प्रधान ब्राह्मण सभा ने की। यह भगवा रैली बटाला रोड स्थित गोकुल विहार पार्टी के उप कार्यालय से शुरू हुई जोकि शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए गोपाल मंदिर आकर सम्पन्न हुई।

इसमें मुख्य तौर से ऑल इंडिया हिंदू संघर्ष कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन मेहरा, राष्ट्रीय चेयरमैन राकेश भसीण व राष्ट्रीय महासचिव विक्रम गंगोत्रा तथा विशेष तौर से सीमा वर्मा राष्ट्रीय प्रधान महिला विंग, राहुल बॉक्सर राष्ट्रीय चेयरमैन एस.सी./एस.टी. सैल, पूजा अरोड़ा राष्ट्रीय उप-प्रधान महिला विंग, सुरेश राजपूत राष्ट्रीय प्रधान राजपूत सभा, शारदा शर्मा राष्ट्रीय चेयरमैन महिला विंग, करन गिल पंजाब प्रधान, रजिन्दर शर्मा राष्ट्रीय यूथ उप प्रधान, अमन भनोट पंजाब यूथ प्रधान पहुंचे। इस भगवा रैली दौरान वातावरण प्रभु श्री राम जी के जयकारों से गूंज उठा।सचिन मेहरा, राकेश भसीण, विक्रम गंगोत्रा आदि ने कहा कि भगवा रैली का मुख्य मकसद अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द करवाना है।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर के साथ पूरे हिंदू समाज के लोगों की आस्था जुड़ी हुई है और देश की जनता भी प्रभु श्री राम जी के मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द होने का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर बनाने के लिए लोगों को भी जागरूक किया गया है और केन्द्र सरकार को मांग की गई कि जल्द से जल्द श्री राम मंदिर बनाया जाए। इस मौके पर अमित चड्ढा, शुभम महाजन, सिम्मी शर्मा जिला चेयरमैन, इंद्रजीत, सुरिन्दर कुमार व काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
 

bharti