10 किलो अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jul 20, 2019 - 05:26 PM (IST)

अमृतसर (संजीव): स्पेशल टास्क फोर्स ने आज एक आप्रेशन के दौरान अफीम की तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। टास्क फोर्स ने तस्कर के कब्जे से दस किलो अफीम बरामद की है। इसकी पुष्टी एस.टी.एफ. के ए.आई.जी.एस.पी. रशपाल सिंह ने की है। एस.टी.एफ. ने बताया कि तस्कर की पहचान गुरछिंदर पाल सिंह उर्फ बिल्ला, निवासी वेस्ट बंगाल के रूप में हुई है। पुलिस अनुसार गुरछिंदर सिंह ट्रेन के जरिए अमृतसर में अफीम सप्लाई करने आया था। 

एस.टी.एफ. मोहाली में उक्त तस्कर के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज करके उसको अदालत के हुक्मों पर पुलिस रिमांड के लिए भेज दिया है। 
 

Mohit