देहाती क्षेत्रों में हैरोइन सप्लाई करने वाले दो गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jan 24, 2020 - 08:54 PM (IST)

अमृतसर (संजीव): स्पैशल टास्क फोर्स ने आज देहाती क्षेत्रों में हैरोइन सप्लाई करने वाले दो कुख्यात तस्करों को गिरफ्तार किया। जिनमें साहिबदीप सिंह व उसका साथी गुरप्रीत सिंह निवासी चक्कमिश्रीखां शामिल है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 125 ग्राम हैरोइन बरामद की। 

ए.एस.आई. कश्मीर सिंह की शिकायत पर थाना लोपोके में उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज कर दोनों को माननीय अदालत के निर्देशों पर जांच के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। गत रात्रि पुलिस को इनपुट मिली थी कि दोनों आरोपी सीमा पार पाकिस्तान से आने वाली हैरोइन देहाती क्षेत्रों में सप्लाई करने का धंधा कर रहे है। जिस पर आज वैरोके के समीप नाका लगा दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से बरामद किए गए इनके मोबाइल फोन स्कैन किए जा रहे है। जिनसे हैरोइन सप्लाई करने वालों का भी जल्द खुलासा हो सकता है।

Mohit