कार की टक्कर में बाइक सवार की मौत, साथी घायल

punjabkesari.in Thursday, Feb 13, 2020 - 07:22 PM (IST)

अमृतसर (अरुण): अटारी वाघा रोड स्थित सी.पी.-2 गेट नजदीक आ रहे बाईक सवार दो दोस्तों को एक तेज-रफ्तार कार के अज्ञात चालक द्वारा टक्कर मार घायल कर दिया। अस्पताल लेकर जाने पर डाक्टरों एक नौजवान मंगल सिंह को मृतक करार दे दिया। 

थाना छेहर्टा की पुलिस को दी शिकायत में गुरजीत सिंह ने बताया कि 11 फरवरी की शाम 6.30 बजे उसका भतीजा मंगल सिंह जो पड़ोसियों के लड़के काला सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार हो कर आ रहा था। सेना के गेट नंबर सी.पी.2 नजदीक पहुंचने पर एक तेज रफ्तार कार के अज्ञात चालक द्वारा टक्कर मार देने से दोनों बुरी तरह घायल हो गए। पास के निजी अस्पताल लेकर जाने पर डाक्टरों द्वारा मंगल सिंह को मृतक करार दे दिया। पुलिस की तरफ से मौके से फरार हुए अज्ञात कार चालक खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mohit