रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2019 - 11:39 PM (IST)

अजनाला (वरिन्दर): विजीलैंस विभाग पंजाब द्वारा राज्य अंदर फैले भ्रष्टाचार को खत्म करने के मकसद के साथ चलाई या रही मुहिम के अंतर्गत तहसील अजनाला अधीन आते सर्कल कडिय़ाल के पटवारी सुरिन्दर सिंह दुसांझ को एक किसान से उस की जमीन का इंतकाल करने के लिए 3 हजार रुपए रिश्वत लेती रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

इस संबंधी जानकारी देते विजीलैंस विभाग के डी.एस.पी. ने तेजिन्दरपाल सिंह ने बताया कि किसान नवदीप सिंह ने दी शिकायत में बताया थ कि उसने अपने ताया दर्शन सिंह की जमीन का इंतकाल करवाने के लिए पटवारी सुरिन्दर सिंह के पास गया था तो उसने 3000 रुपए रिश्वत की मांग की थी। 

उन्होंने बताया कि आज विजीलैंस विभाग की टीम द्वारा इस पटवारी को रंगे हाथों काबू करने के लिए जाल बिछाया गया था और वह 3000 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हात्थो काबू आ गया है। उन्होंने बताया कि सुरिन्दर सिंह खिलाफ केस दर्ज करआगे वाली कार्रवाई आरंभ दी है।

Mohit