अमृतसर गोवा की उड़ान रद्द, आधा दर्जन उड़ानें लेट

punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2019 - 10:29 AM (IST)

अमृतसर (इन्द्रजीत): अमृतसर अंतर्राष्ट्रीय श्री गुरु रामदास एयरपोर्ट से आज रात 12:45 पर आने वाली स्पाइसजेट की गोवा की उड़ान संख्या एस.जी 82 रद्द हो गई वहीं कई उड़ानें लेट हुई।

जानकारी के मुताबिक उ’बेकिस्तान एयरलाइंस की ताशकंद की उड़ान संख्या एच वाय-422 अपने निर्धारित समय 9:30 की बजाय 3 घंटे लेट होते हुए 12:30 बजे पहुंची। स्पाइसजेट एयरलाइंस की उड़ान संख्या एस.जी.-56 अपने निर्धारित समय 9:40 की बजाय बाद दोपहर 6 घंटे से अधिक लेट होते हुए 3:50 पर पहुंची। इंडिगो एयरलाइंस की दुबई की उड़ान संख्या 6ई-48 अपने निर्धारित समय 10:35 की बजाय एक घंटा 20 मिनट लेट होते 11:55 पर पहुंची। एयर इंडिया एयरलाइंस की बर्मिंघम की उड़ान संख्या ए.आई.-114 अपने निर्धारित समय 1:15 की बजाय डेढ़ घंटा लेट होते हुए 2:45 पर पहुंची। एयर इंडिया एक्सप्रैस की दुबई की उड़ान संख्या आई.एक्स. 192 अपने निर्धारित समय 1:25 की बजाय 2:40 पर पहुंची। जेट एयरवेज की दिल्ली की उड़ान संख्या 92- 824 अपने निर्धारित समय 1:40 की बजाय 2:00 बजे पहुंची।


समय से पहले पहुंची उड़ानें
जेट एयरवेज की दिल्ली की उड़ान संख्या 92-846 अपने निर्धारित समय 9:20 की बजाय 9:00 बजे पहुंच गई। विस्तारा एयरलाइन की दुबई की उड़ान अपने निर्धारित समय से 8 मिनट, स्पाइसजेट की देहरादून की उड़ान संख्या एसजी 2462 अपने निर्धारित समय 2:00 की बजाय 1:00 बजे पहुंच गई।

Vatika