अंर्तराज्य वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2019 - 05:24 PM (IST)

अमृतसर (संजीव): जिला अमृतसर देहाती की पुलिस ने अंर्तराज्य वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर गिरोह के सरगना सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि उनका एक साथी पुलिस को चकमा दे फरार हो गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जरनैल सिंह निवासी नेपाल व जसविन्द्र सिंह निवासी सूर सिंह के रुप में हुई, जबकि इनका तीसरा साथी गुर सिंह निवासी सुर सिंह है। जिसकी धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एक ब्लैरो गाड़ी नंबर पी.बी.02 बी.एन. 8807 बरामद हुई। जिसके बारे में पुलिस जांच करवा रही है। यह खुलासा थाना अजनाला के अंचार्ज इंस्पैक्टर कश्मीर सिंह ने किया। 

उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त गिरोह पिछले लम्बे समय से देहाती क्षेत्रों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने में सक्रिय है। गिरोह के सदस्य आज चोरी की गई गाड़ी को बेचने के लिए पूंगा की ओर से अजनाला आ रहे है। जिस पर तलवंडी राए दादू के समीप नाकाबंदी कर दी गई और कुछ समय बाद ही एक बलैरों गाड़ी को आते देख उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस नाके को देख गाड़ी में सवार गुर सिंह तो फरार हो गया, जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को आज माननीय अदालत के निर्देशों पर जांच के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान यह बात सामने आई कि आरोपियों द्वारा बलैरों गाड़ी को चोरी किया गया था और उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा चलाया जा रहा था। जिसे आज बेचने के लिए लाया जा रहा था।

क्या कहना है थाना प्रभारी का
थाना प्रभारी इंस्पैक्टर कश्मीर सिंह का कहना है कि फरार हुए आरोपियों के तीसरे साथी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापामारी की जा रही है, वहीं रिमांड के दौरान आरोपियों से गहण पूछताछ भी चल रही है। संभावना है कि आरोपियों द्वारा सरअंजाम दी गई कुछ अन्य वारदातों के भी खुलासे होंगे।

Mohit