दूसरी कक्षा के विद्यार्थी का अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण

punjabkesari.in Thursday, Nov 08, 2018 - 08:08 PM (IST)

अमृतसर (बौबी): थाना ई डिवीजन की पुलिस के एएसआई अर्जुन सिंह ने सलीम खान की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों पर अपहरण का मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने बताया उसका 9 वर्ष का बेटा दूसरी कक्षा का  विद्यार्थी है। 6 नवंबर को गुरुद्वारा लोहागढ़ साहिब गया और वापस नहीं आया पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों पर अपहरण का मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।

Mohit