नशे से उजड़ा एक और परिवार, ओवरडोज के चलते व्यक्ति की मौत

punjabkesari.in Sunday, Mar 05, 2023 - 11:01 PM (IST)

तरनतारन (रमन): जिले के अधीन आते गांव पूहला में नशे की ओवरडोज से एक व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। थाना भिखीविंड की पुलिस ने मृतक का शव अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रवेल सिंह पुत्र शेर सिंह काफी समय से नशे का सेवन करता आ रहा था। रवेल सिंह की नशे की लत के कारण इसकी पत्नी सीता कौर अपने पति को साथ लेकर पिछले 6 माह से अपने मायके घर में रहती आ रही थी। रवेल सिंह टेलर का काम करता था। अपने किसी काम को लेकर रवेल सिंह घर से बाहर निकला, जो वापस घर नहीं लौटा। कुछ समय के बाद परिजनों को पता चला कि रवेल सिंह की नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई है। मृतक अपने पीछे पत्नी, 2 बच्चों को छोड़ गया है।

Content Writer

Subhash Kapoor