रिश्वत लेता ए.एस.आई. रंगे हाथ काबू

punjabkesari.in Saturday, May 19, 2018 - 12:16 PM (IST)

तरनतारन (रमन): विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने पंजाब पुलिस के ए.एस.आई. को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार  किया है। 

विजीलैंस के डी.एस.पी. कंवलदीप कौर ने बताया कि मनदीप सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव भूसे ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसके चाचा निशान सिंह पुत्र बीर सिंह निवासी गांव भूसे का झगड़ा गांव के ही सरदूल सिंह पुत्र मोहन सिंह से करीब 10 दिन पहले हुआ था।  इस संबंध में सरदूल सिंह ने एक शिकायत थाना सराय अमानत खां में निशान सिंह के खिलाफ दी जोकि थाना मुखी द्वारा ए.एस.आई. अंग्रेज सिंह को मार्क कर दी गई। 

शिकायत के आधार पर ए.एस.आई. अंग्रेज सिंह निशान सिंह के घर रेड करके उसके नाबालिग लड़के साहिब सिंह को पूछताछ के लिए थाने ले गया और लड़के से 500 रुपए लेकर उसे छोड़ दिया। साथ ही कहा कि वह अपने चाचा को साथ लेकर थाने आए। इस संबंधी वह जब दोबारा ए.एस.आई. अंग्रेज सिंह को मिलने गया तो उसने 1 हजार रुपए छीन लिए और राजीनामा करवाने के लिए 5 हजार रुपए की मांग की। निशान सिंह 5 हजार रुपए देने से असमर्थ था जिसने विजीलैंस विभाग से संपर्क किया। डी.एस.पी. कंवलदीप कौर ने बताया कि आज इंस्पैक्टर गुरजिन्द्र सिंह ढिल्लों की अगुवाई में थाना सराय अमानत खां में तैनात ए.एस.आई. अंग्रेज सिंह को 500 रुपए के 6 नोट उसके कमरे में रिश्वत के रूप में लेने के आरोप में रंगे हाथ काबू कर लिया गया।  

swetha