अज्ञात व्यक्तियों पर ATM मशीन से छेड़छाड़ करने के आरोप में मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Jan 05, 2019 - 06:23 PM (IST)

अमृतसर(बौबी): थाना बी-डिवीजन के ए.एस.आई. कुलदीप सिंह ने अमरजीत सिंह की शिकायत पर ए.टी.एम. मशीन को तोड़ कर उसमें से कैश निकालने के आरोप में मामला दर्ज किया है। 

जानकारी के अनुसार अमरजीत सिंह ने बताया कि एस.आई.एफ.पेमैंट स्लूशन प्राइवेट लिमिटड पर शहर के ए.टी.एम. को चैक करने की ड्यूटी करता है। रात्रि 10 बजकर 45 मिनट पर सुल्तानविंड रोड ए.टी.एम. मशीन पर पहुंच कर देखा तो मशीन से छेड़छाड़ हुई थी। आरोपी ए.टी.एम. मशीन को तोडऩे में असमर्थ रहे। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Vaneet