पुलिस वैरीफिकेशन को थाने जा रहे व्यक्ति पर हमला, घायल

punjabkesari.in Sunday, Apr 22, 2018 - 11:53 AM (IST)

तरनतारन (रमन) : थाना सरहाली में पुलिस वैरीफिकेशन करवाने के लिए जा रहे व्यक्ति पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इस मामले में थाना सरहाली पुलिस ने 8 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

 

पुलिस को दी शिकायत में विक्रमजीत सिंह पुत्र जगीर सिंह निवासी सरहाली कलां ने बताया कि उसने एक मिल में नौकरी लिए अप्लाई किया था। मिल की ओर से उसे पुलिस वैरीफिकेशन करवाकर सर्टीफिकेट लाने लिए कहा गया। जब वह थाने सरहाली जा रहा था तो रास्ते में कर्मजीत सिंह उर्फ कम्मी पुत्र काला सिंह, लवजीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह, मन्ना पुत्र काका सिंह निवासी सरहाली सहित 5 अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर हमला कर दिया, जिसके कारण वह घायल हो गया। इस संबंध में ए.एस.आई. केवल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तारी लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

swetha