गैंगस्टर अंग्रेज से पूछताछ के बाद साथी बलराज गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Sep 10, 2019 - 11:31 AM (IST)

अमृतसर (संजीव): कुख्यात गैंगस्टर अंग्रेज सिंह से पुलिस रिमांड के दौरान हुई गहन पूछताछ के दौरान उसके साथी बलराज सिंह निवासी लोपोचप्प बटाला के सामने आते ही पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया।

दोनों ने 6 जुलाई 2019 को थाना गेट हकीमा के अधीन पड़ते क्षेत्र में रह रहे विक्की के घर पर फायरिंग की थी। जिसमें अंग्रेज व बलराज दोनों ही पुलिस को वांछित चल रहे थे और उनके विरूद्ध थाना गेट हकीमा की पुलिस ने भ.द.स. की धारा 446, 34, 212, 216ए व आमर्ज एक्ट के अधीन केस दर्ज किया था। यह खुलासा आज डी.सी.पी. मुखविन्द्र सिंह भुल्लर ने पंजाब केसरी के साथ की एक विशेष बातचीत के दौरान किया।  उन्होंने बताया कि पुलिस को उस समय अंगे्रज व बलराज की फायरिंग के दौरान एक सी.सी.टी.वी. फुटेज भी मिली थी। जिसमें दोनों मोटरसाइकिल पर सवार हो कर आते है और फायरिंग के उपरांत भाग जाते है। अंग्रेज सिंह 11 सितम्बर तक पुलिस रिमांड में चल रहा है और उससे गहन पूछताछ हो रही है।  

डी.सी.पी. मुखविन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त करीब 13 मामलों में गैंगस्टर अंग्रेज सिंह पुलिस को वांछित चल रहा था। फिलहाल 4 मामलों में उसकी गिरफ्तारी डाल गहण पूछताछ की जा रही है। 11 सितम्बर को अदालत में पेश करने के बाद उसे आगे रिमांड पर लिया जाएगा। पूछताछ के दौरान अंग्रेज सिंह कई और अपराधिक मामलों के खुलासे भी कर रहा है। 

Vatika