Video में देखें होली पर पंजाब के पूर्व मंत्री का डांस

punjabkesari.in Thursday, Mar 21, 2019 - 03:07 PM (IST)

अमृतसर: देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है।  वहीं लोकसभा चुनावों की फिक्र से दूर भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने भी अपने साथियों के साथ खूब दिल खोलकर होली खेली। 

वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे खुले मैदान में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाईयां दी गई। भाजपा नेता अनिल जोशी ने हर एक के साथ होली मनाई। इस मौके पर नेता जी खुलकर भंगड़ा डालते हुए नजर आए। 

इस दौरान अनिल जोशी ने पंजाबवासियों को होली के त्योहार की बधाई देते हुए कहा कि यह रंगों का त्योहार सामाजिक एकता, सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारे को और मजबूत करने का अवसर है।  

Vatika