डैमगंज क्षेत्र में दो गुटों के बीच हुआ खूनी टकराव, गोलियां चलीं, 1 घायल

punjabkesari.in Wednesday, Oct 23, 2019 - 02:35 PM (IST)

अमृतसर(संजीव): थाना गेट हकीमां के डैमगंज क्षेत्र में मध्य रात्रि दो गुटों के आमने-सामने होने के बाद खूनी टकराव हो गया। जिस दौरान एक गुट द्वारा चलाई गई गोलियों से एक युवक घायल हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और एक युवक को 32 बोर की पिस्तौल व 5 जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार कर लिया। थाना इंचार्ज इंस्पैक्टर सुखबीर सिंह का कहना है कि अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है। 

पुलिस के अनुसार मध्य रात्रि 1 बजे के करीब डैमगंज क्षेत्र में दो गुटों के आमने सामने हो जाने पर विवाद हो गया। जो देखते ही देखते खूनी टकराव में बदल गया। एक गुट के हरमनजोत सिंह उर्फ जुंड ने अपनी लाइसैंसी रिवाल्वर से गोलियां चला दीं। गोली गौरव कुमार निवासी गली मसीद वाली को जा लगी और कनिस्क को लगी और वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो वहीं गिर गए। 
जिन्हें उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटनास्थल से पुलिस ने 4 खोल बरामद किए। फरार हुए दोनों गुटों के हमलावरों की तलाश में छापामारी की जा रही है। 

दोनों गुटों पर क्रॉस पर्चे दर्ज 
थाना इंचार्ज इंस्पैक्टर सुखबीर सिंह का कहना है कि दोनों गुटों पर क्रॉस पर्चे दर्ज कर लिए गए हंै और बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। 

Vaneet