Police Station में लगाए जाएंगे नई तकनीक वाले CCTV कैमरे

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2023 - 08:38 AM (IST)

तरनतारन(रमन): जिले के थानों में उपस्थित पुलिस कर्मियों द्वारा लोगों के साथ की जाती डीलिंग, ह्यूमन राइट व रिश्वतखोरी को खत्म करने के लक्ष्य से माननीय पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट के आदेशों व डी.जी.पी. पंजाब के निर्देशों पर थानों व लीगल पुलिस चौकियों में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। हाई तकनीक से लगाए जा रहे नाइट वीजन कैमरों का पूरा खर्च पंजाब सरकार के गृह विभाग द्वारा किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार सरहदी जिला तरनतारन सहित अन्य जिलों में माननीय पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा गृह विभाग पंजाब को थानों व लीगल पुलिस चौकियों में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके बाद जिला तरनतारन के 16 थानों में सी.सी.टी.वी. कैमरे (जो नाइट वीजन का काम करेंगे) लगाने शुरू कर दिए गए हैं। प्रति थाने में करीब 20 सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए जा रहे हैं, जो हवालात, मुख्य गेट, मुख्य अधिकारी, मुख्य मुंशी, ड्यूटी अधिकारी, इंटैरोगेशन रुम सहित वेटिंग क्षेत्र में लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा लीगल तौर पर स्थित पुलिस चौकियों में भी यह कैमरे लगाए जाएंगे। इनकी संख्या करीब 6 से 10 होगी। नई तकनीक वाले इन सी.सी.टी.वी. कैमरों का कंट्रोल रुम चंडीगढ़ में रखा गया है।

कोई भी अधिकारी किसी भी समय फुटेज देख व रिकार्डिंग सुन सकता है। इन सी.सी.टी.वी. कैमरों के पीछे कई कारणों को मुख्य रखा जा रहा है। इसमें रिश्वतखोरी, पीड़ित के साथ बातचीत करने का बर्ताव, आरोपियों के साथ पूछताछ करने का तरीका मुख्य रखा गया हो सकता है। गृह विभाग द्वारा जारी किए गए आदेशों के बाद जिले के एस.एस.पी. गुरमीत सिंह चौहान के नेतृत्व में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने का काम पूरी तेजी से शुरु कर दिया गया है। जिले के एस.पी. स्थानीय मनिंदर सिंह का कहना है कि माननीय पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट के आदेशों के बाद गृह विभाग व डी.जी.पी. पंजाब के निर्देशों पर सभी थानों में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने की कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News