कांग्रेस पार्टी जनता का विश्वास खो चुकी है: तरुण चुघ

punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2020 - 05:23 PM (IST)

अमृतसर(कमल): भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने कहा कि देश में कांग्रेस पार्टी अपनी झूठी व षड्यंत्रकारी नीतियों के कारण जनता का विश्वास खो चुकी है। अब राम जन्मभूमि पर कांग्रेस पार्टी यू-टर्न लेकर कह रही है कि यह हमारे विचार, परिवार की राष्ट्रवादी सोच की नीति व सिद्धांतों की विजय है।

चुघ ने कहा कि देश के 2 लोकसभा चुनाव हारे व अमेठी से भागे हुए पप्पू व पिंकी यानी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को देश नकार चुका है। अब कांग्रेस के पास पप्पू व पिंकी ही पार्टी में बाकी हैं शौर्यवान व ऊर्जावान युवा नेता नहीं हैं। देश को पप्पू व पिंकी नहीं चला सकते और न ही पार्टी को आगे बढ़ा सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News