लंबे समय बाद दिल्ली दंगों के पीड़ितों को मिला थोड़ा-सा इंसाफ : सिख फोरम

punjabkesari.in Tuesday, Dec 18, 2018 - 12:35 PM (IST)

अमृतसर: दिल्ली दंगों दौरान हुए सिख नरसंहार के पीड़ितों को आज अदालत द्वारा 34 वर्ष बाद इंसाफ देने का सिख फोरम की ओर से स्वागत किया गया।

इस संबंध में जारी एक बयान में सिख फोरम के अध्यक्ष भाग सिंह अणखी एवं महासचिव राजिन्द्र सिंह मरवाहा ने कहा कि दिल्ली दंगों के पीड़ितों को लंबे संघर्ष के बाद मिले थोड़े से इंसाफ से अब आशा की किरण जागी है। उनके अनुसार मुख्य आरोपी सज्जन कुमार को उम्र कैद की सजा उसके कृत्यों के बदले बड़ी छोटी है। इसके लिए उसे फांसी की सजा होनी चाहिए थी।

उन्होंने आशा जताई कि माननीय अदालत द्वारा जल्द ही कांग्रेस के उच्च पदों पर आसीन आरोपियों को भी सजा सुनाकर पीड़ितों के घावों पर मरहम लगाई जाएगी। सिख फोरम के उपाध्यक्ष निर्मल सिंह ने कहा कि अदालत द्वारा किए गए खुलासे के अनुसार अब गांधी परिवार को कांग्रेस में रहने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए जिन्होंने बड़े स्तर पर सत्ता का दुरुपयोग करते हुए निर्दोषों की हत्याएं करवाईं। इस अवसर पर प्रो. हरि सिंह, जसपाल सिंह, हरपाल सिंह वालिया, सुखजिन्द्र सिंह पिं्रस, मनमोहन सिंह, अतर सिंह आदि उपस्थित थे।

Vatika