नशा करने से रोकने पर की मारपीट, ईंटें चलाई

punjabkesari.in Sunday, Jun 24, 2018 - 09:42 AM (IST)

तरनतारन(रमन) : थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने नशा करने से रोकने पर घर में दाखिल होकर मारपीट करने, ईंटें चलाने और धमकियां देने पर 19 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
 

पुलिस को दी शिकायत में गुरचरन सिंह पुत्र महिन्द्र सिंह निवासी कल्ला ने बताया कि रात करीब 10 बजे जब वह घर से बाहर निकला तो देखा कि कुछ लोग घर के सामने स्कूल की ग्राऊंड की दीवार पर बैठकर नशा कर रहेथे, जिन्हें ऐसा करने से रोका तो वह गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उक्त व्यक्ति कुछ लोगों को साथ लेकर उनके घर आए और भतीजे बलजीत सिंह की मारपीट की। भतीजे की मदद को आई उसकी पत्नी मनजीत कौर पर आरोपियों ने हमला करते घर में ईंट-पत्थर चलाए और धमकियां देते हुए फरार हो गए। 

 

इस संबंध में ए.एस.आई. मनप्रीत सिंह ने बताया कि गुरचरन सिंह की शिकायत के आधार पर नरिन्द्र सिंह हैप्पी पुत्र राजू सिंह, जसप्रीत सिंह जस्स पुत्र धरमिंदर सिंह, लवप्रीत सिंह राणा पुत्र सुखदेव सिंह काला, बिक्रमजीत सिंह बिक्कर पुत्र अवतार सिंह, प्रीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह काला, राणा पुत्र राम बइया, गगनदीप सिंह पुत्र परमजीत सिंह, जगजीत सिंह जग्गू पुत्र बिंदर सिंह, जोबन सिंह पुत्र प्रगट सिंह निवासी कल्ला और 10 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

swetha