किसी बात के लिए रोकने पर कैदी का जेल वार्डर पर हमला, उतारी पगड़ी

punjabkesari.in Sunday, Mar 18, 2018 - 01:46 PM (IST)

अमृतसर(संजीव): केन्द्रीय जेल फताहपुर में बंद कैदी गोङ्क्षबद सिंह निवासी अन्नगढ़ ने ड्यूटी कर रहे जेल वार्डर मेहर सिंह की पगड़ी उतार डाली। घटना उस समय हुई जब जेल वार्डर ने गोङ्क्षबद सिंह को किसी बात के लिए रोका और उसने वार्डर पर हमला बोल दिया। आपस में हुए झगड़े दौरान जेल वार्डर की पगड़ी उतर गई। 
 

जेल सुपरिंटैंडैंट की शिकायत पर थाना गेट हकीमां की पुलिस ने केस दर्ज कर कैदी को  जांच के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Punjab Kesari