16 सीनियर अफसरों को बनाया जिला फार्मेसी अधिकारी

punjabkesari.in Wednesday, Dec 11, 2019 - 09:20 AM (IST)

अमृतसर(दलजीत): सेहत विभाग ने राज्य के 16 सीनियर फार्मेसी अधिकारियों को पदोन्नत कर जिला फार्मेसी अधिकारी बना दिया है और इन्हें 1 महीने में नए स्टेशनों पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं। वहीं उक्त समय में वे ज्वाइन नहीं करते तो पदोन्नति 2 साल के लिए डिबार कर दी जाएगी।

सेहत विभाग की डायरैक्टर द्वारा जारी पत्र के अनुसार राज कुमार शर्मा को गुरु नानक देव अस्पताल, निर्मल पुरी को सिविल अस्पताल होशियारपुर, बूटा सिंह को सिविल सर्जन कार्यालय लुधियाना, बलबीर सिंह को सिविल सर्जन कार्यालय कपूरथला, हरभजन लाल को सिविल अस्पताल बरनाला, किरण कुमारी को सिविल अस्पताल जालंधर, बसंत कौर को सिविल अस्पताल कपूरथला, सुनीता रानी को ई.एस.आई. अस्पताल जालंधर, कुलदीप कुमार को ई.एस.आई. अस्पताल अमृतसर, सुनीता कुमारी को सिविल सर्जन कार्यालय रूपनगर, रणवीर सिंह को सिविल सर्जन कार्यालय बरनाला, प्रदीप गोयल को सिविल सर्जन कार्यालय जालंधर, राजकुमार को सिविल सर्जन कार्यालय फाजिल्का, धर्मपाल को सिविल सर्जन कार्यालय होशियारपुर, परविंद्र कौर को सिविल सर्जन कार्यालय गुरदासपुर, दर्शन सिंह को सिविल अस्पताल एस.बी.एस. नगर तथा मीनू सूद को सिविल अस्पताल गुरदासपुर नए स्टेशन अलॉट किए गए हैं।

swetha