लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का हर कार्यकत्र्ता तैयार रहे: जतिंदर सोनिया

punjabkesari.in Friday, Jan 11, 2019 - 12:51 PM (IST)

अमृतसर(कमल): पिछले 50 साल से कांग्रेस की सेवा कर रहे परिवार की बहु व सीनियर महिला कांग्रेस की नेत्री जतिंदर सोनिया को आज जिला अमृतसर कांग्रेस शहरी की कमान  आल इंडिया कांग्रेसी कमेटी के प्रधान राहुल गांधी व पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह व प्रदेश कांग्रेस के प्रधान व सांसद सुनील जाखड़, शहर की समूह लीडरशिप के सहयोग  मिल गई है। इस सूचना से कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं व शहर वासियों में खुशी पाई जा रही है। 

सोनिया ने पंजाब केसरी के साथ बातचीत करते हुए कांग्रेस हाईकमान का धन्यवाद किया और कहा कि हाईकमान ने मुझ पर जो भरोसा किया है, वह उस खरा उतर कर पार्टी की सेवा करेंगी। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का हर कार्यकत्र्ता तैयार रहे। 

जतिंदर सोनिया ने कहा कि जिस तरह पार्टी ने मुझे मान-सम्मान दिया है, उसी तरह हर काम करने वाले कार्यकत्र्ता को सम्मान दिया जाएगा। सोनिया ने कहा कि देश में राज कर रही भाजपा को जड़ से उखाडऩे के लिए हर कार्यकत्र्ता तैयार रहे, क्योंकि लोग भाजपा सरकार की गलत नीतियों की पोल खोलने के लिए हर दिन सड़कों पर निकल रहे हैं। इससे अब देश से भाजपा का सुपड़ा साफ हो जाएगा। 

Vaneet