पुलिस ने की जाली खल बनाने वाली फैक्टरी सील

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 12:52 PM (IST)

अमृतसर (वालिया): मेहता खल बिनोला का ट्रेड मार्क लगाकर दुकानदारों को जाली खल बेचने के आरोप में पिछले दिनों जो पुलिस द्वारा पर्चा दर्ज किया गया था उस कड़ी के तहत आज डी.एस.पी. मनजीत सिंह, इंस्पैक्टर रवि शेर सिंह एस.एच.ओ. सी.-डवीजन, चौकी इंचार्ज गुरविंद्र सिंह व अन्य पुलिस स्टाफ  द्वारा गांव इब्बन कलां में मेहता खल बिनोला का ट्रेड मार्क लगाकर खल बनाने वाली फै क्री सील की गई।

बलदेव सिंह की शिकायत पर डी.ए. लीगल की राय से किए गए पर्चे में चाहे कथित आरोपियों को जमानतें मिल गई थीं लेकिन फै क्टरी में उसी तरह ही मेहता खल बिनोला का ट्रेड मार्क लगाकर खल तैयार की जा रही थी। इस दौरान डी.एस.पी. मनजीत सिंह ने बताया कि कथित आरोपियों पर कोर्ट के आदेशों पर पर्चा दर्ज किया गया था लेकिन वे अपनी फै क्टरी में मेहता खल बिनोला का मार्का लगाकर खल लगातार बेच रहे थे। आज फै क्टरी को सील कर दिया गया है क्योंकि आरोपी पर्चा होने के बावजूद लगातार उक्त ट्रेड मार्क का प्रयोग करके खल बना व बेच रहे थे। उन्होंने बताया कि कार्रवाई कानून के मुताबिक की गई है और इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह भाइयों का आपसी झगड़ा है दूसरा भाई बलदेव सिंह का मेहता खल बिनोला का ट्रेड मार्क प्रयोग करके दुकानदारों को माल बेच रहा है।

swetha