‘जद घर दा साईं ही मारन नूं तुल जावे ता बचाऊ कौन’

punjabkesari.in Saturday, Sep 22, 2018 - 01:45 PM (IST)

अमृतसर(बौबी): ‘जद घर दा साईं ही मारन नूं तुल जावे ता बचाऊ कौन।’ ये शब्द बिलखते हुए राजबीर कौर ने ने कहे। उसने बताया कि उसके पति जसबीर सिंह ने उसके टखने गंडासी के साथ काट दिए। राजबीर कौर की शिकायत पर अन्नगढ़ के चौकी प्रभारी शिव कुमार ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए छापामारी शुरू कर दी है।

राजबीर कौर ने बताया कि उसकी शादी जसबीर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी फताहपुर से हुई थी। उनके 5 बच्चे हैं जिनमें 3 लड़के व 2 लड़कियां हैं। पांचों की पढ़ाई व परवरिश वह प्राइवेट नौकरी करके कर रही है। उसने बताया कि उसका पति उस पर शक करता है। विगत दिवस उसके पति ने शराब पीने के लिए पैसों की मांग की, मना करने पर वह उससे मारपीट करने लगा। उसी समय उसने अपने देवर को बुला लिया तो जसबीर सिंह ने गंडासी से हमला कर उसके दोनों टखनों को काट दिया और घर से भाग गया। उसके देवर ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। इस संबंध में चौकी अन्नगढ़ के प्रभारी शिव कुमार ने मामला दर्ज कर छापामारी शुरू कर दी है।

swetha