पुरानी रंजिश रखते हुए हवाई फायर करने के आरोप में मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Dec 15, 2018 - 05:51 PM (IST)

 

अमृतसर (बौबी): थाना बी डिवीजन के सब इंस्पेक्टर भूपिंद्र सिंह ने सुखदेव सिंह ऊर्फ सोनू की शिकायत पर अमलोक सिंह ऊर्फ हीरा पुत्र कुलवंत सिंह निवासी रांझे की हवेली, गुरू बाजार अमृतसर व मौंटी के विरूद्ध हवा में गोली चलाने के आरोप में आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सुखदेव सिंह ने बताया कि 29 नवंबर रात्रि 7 बजे वह अपने घर के बाहर खड़े थे। आरोपियों ने रंजिश रखते हुए दो हवा में फायर निकाले। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Mohit