विरोध जताया तो नशा तस्करों ने की फायरिंग

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2020 - 01:44 PM (IST)

अमृतसरः  कोरोना वायरस के बालजूद पंजाब में अपराधिक घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही। ऐसा ही मामला अमृतसर के कस्बा जंडियाला गुरु के गांव जानियां में सामने आया है। रविवार सायं नशा देने पहुंचे 2 तस्करों का लोगों ने विरोध किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। इसमें सरपंच सिकंदरबीर सिंह व एक ग्रामीण मेजर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।  गुस्साए लोगों ने दोनों तस्करों को पकड़कर जमकर धुनाई की। पुलिस ने दोनों तस्करों किशन कुमार व घुद्दा निवासी गांव शेखुपुरा को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

एस.एच.ओ. रशपाल सिंह ने बताया कि गांव जानियां में दोनों तस्कर नशा देने पहुंचे थे। सरपंच व कुछ लोगों ने दोनों को देख्र लिया। सरपंच ने आरोपियों का विरोध खर पकड़ने की कोशिश की। इस पर उन्होंने पिस्टल निकाला और गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोली लगने से सरपंच व एक ग्रामीण घायल गया। लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और कपड़े उतारकर पीट दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News