पहली पत्नी के होते करवाई दूसरी शादी, केस दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Jul 18, 2018 - 09:32 AM (IST)

तरनतारन (रमन):थाना सराए अमानत खां पुलिस ने पहली पत्नी को होते हुए दूसरी शादी करवाने पर आरोपी खिलाफ केस दर्ज किया है।

 

पुलिस को दी शिकायत में ज्योति पुत्री मल्तान सिंह निवासी सराए अमानत खां ने बताया कि उसकी शादी बूटा सिंह पुत्र दरबारा सिंह निवासी गांव उरलाणा खुर्द तहसील और जिला पानीपत (हरियाणा) के साथ हुई थी। बूटा सिंह ने उसके होते हुए दूसरी शादी करवा ली, जबकि उसके माता-पिता द्वारा दिया गया दहेज का सामान भी खुर्द-बुर्द कर लिया। मामले की शिकायत ज्योति ने एस.एस.पी. तरनतारन को की। मामले की जांच डी.एस.पी. (सिटी) सतनाम सिंह की ओर से करने के बाद आरोपी के खिलाफ थाना सराए अमान खां में केस दर्ज कर लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ए.एस.आई. बचित्तर सिंह ने छापेमारी शुरू कर दी है।
 

swetha