कई उड़ानें लेट, कई समय से पूर्व पहुंची

punjabkesari.in Sunday, Dec 23, 2018 - 12:19 PM (IST)

अमृतसर(इन्द्रजीत): मौसम में तेज सर्दी के कारण अमृतसर अंतर्राष्ट्रीय एस.जी.आर.डी. एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली उड़ानों का सिलसिला प्रभावित रहा। इसमें कई उड़ानें लेट और कई उड़ानें समय से पूर्व आती-जाती रहीं। लेट आने वाली उड़ानों में इंडिगो एयरलाइंस की बेंगलुरु की उड़ान संख्या सिक्स- ई/3512 लगभग ढाई घंटे लेट रही।

एयर एशिया की कुआलालम्पुर की उड़ान 45 मिनट ,उज्बेकिस्तान की ताशकंद की उड़ान संख्या एच.वाई. -432. 1 घंटा, इंडिगो एयरलाइंस की बेंगलुरु की उड़ान 1 घंटा, जेट एयरवेज की दिल्ली की उड़ान 1 घंटा 20 मिनट और स्पाइसजेट की बैंकॉक की उड़ान आधा घंटा लेट रही। समय से पूर्व आने वाली उड़ानों में इंडिगो की दुबई की उड़ान 1 घंटा, कतर एयरलाइंस की दोहा की उड़ान 20 मिनट, एयर-एशिया की नांदेड की उड़ान 1 घंटा ,एयर-इंडिया एक्सप्रैस की दुबई की उड़ान 10 मिनट ,तुर्कमेनिस्तान एयरलाइंस की अशगाबाद से आने वाली उड़ान 10 मिनट, स्पाइसजेट की दुबई की उड़ान 10 मिनट, एयर-इंडिया एयरलाइंस की मुंबई से आने वाली उड़ान आधा घंटा सहित उपरोक्त उड़ाने समय से पूर्व पहुंच गईं। 

swetha