पंजाब और केंद्र सरकार के फंडों के साथ बनेंगे फ्लाईओवर

punjabkesari.in Friday, Oct 12, 2018 - 11:15 AM (IST)

अमृतसर(वड़ैच): महानगर में यातायात की मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए पंजाब केसरी गु्रप द्वारा लोगों की मुश्किलों के हल के लिए खबर प्रकाशित कर आवाज सरकार के कानों तक पहुंचाई गई जिसके फलस्वरूप पंजाब सरकार द्वारा 127 करोड़ की लागत के साथ 4 रेलवे फ्लाईओवर और 1 रेलवे लाइनों के लिए अंडरग्राऊंड रास्ता बनाने का फैसला लिया गया है। इसके बाद लोगों ने पंजाब सरकार का धन्यवाद किया। वहीं पंजाब केसरी गु्रप को भी लोगों की आवाज बनने पर बधाई का पात्र बताया। पंजाब केसरी, जगबाणी में जोड़ा फाटक, बल, रेलवे फाटक और जनता को पेश आ रही मुश्किलों संबंधी कई बार खबरें प्रकाशित की गईं। इसके चलते जोड़ा फाटक में 28.7 करोड़ की लागत के साथ अंडरब्रिज और दोनों फाटकों पर फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। शहरवासियों की आवाज बनते पंजाब केसरी ग्रुप ने पहले ही बताया था कि लोग रेलवे फाटकों और फ्लाईओवर न बनने के कारण पिछले 20 सालों से मुश्किलों का सामना करते आ रहे हैं। जोड़ा फाटकों पर रोजाना 100 से अधिक रेल गाडिय़ों का अप-डाऊन होने के कारण फाटक खुले कम और बंद ज्यादा रहते है। जोड़ा फाटक की तरह बल फाटक और इलैक्ट्रोनिक हूटर वाले फाटक की जगह पुराने खस्ताहालत को वैल्डिंग के जोड़ लगाकर समय पास किया जा रहा है।

कहीं उद्घाटन का पत्थर लगा ही न रह जाए 
शहर के फ्लाईओवरों के उद्घाटन के लिए 15 अक्तूबर की तारीख निर्धारित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरेन्द्र सिंह, स्थानीय सरकारा मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू विशेष तौर पर मौजूद होंगे। उद्घाटन के बाद फ्लाईओवर  का निर्माण कार्य कब शुरू और कब खत्म होगा, कुछ पता नहीं। अब पंजाब और केंद्र सरकार के फंडों के साथ फ्लाईओवर बनाने का फैसला लिया गया। 

वल्ला मंडी यूनियन ने किया धन्यवाद
वल्ला सब्जी मंडी मर्चैंट यूनियन के प्रधान रविन्द्र सिंह सेखों, जनरल सचिव सुरिन्द्र बिंद्रा, तजिन्दर सिंह कम्बोज, जसपाल सिंह सेठी, अमनप्रीत सिंह, मोहित अरोड़ा ने कहा कि पंजाब केसरी और जगबाणी द्वारा समय-समय पर उनकी आवाज बुलंद करने के उपरांत सरकार द्वारा रेलवे फाटक और फ्लाईओवर बनाने का फैसला सराहनीय है। 15 अक्तूबर को पुलों का उद्घाटन करने के फैसले पर पंजाब सरकार और पंजाब केसरी ग्रुप का धन्यवाद किया। 

bharti