दुबई भेजने के नाम पर 3 लाख की ठगी

punjabkesari.in Tuesday, Nov 12, 2019 - 03:37 PM (IST)

अमृतसर(संजीव): दुबई भेजने के नाम पर लाखों की ठगी मारने के आरोप में थाना कत्थूनंगल की पुलिस ने प्रदीप सिंह निवासी हर्दोझंडे के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। अरजिन्द्र सिंह निवासी चाचोवाली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उक्त आरोपी ने मार्च 2016 में उसके भाई बलजिन्द्र सिंह को दुबई भेजने का झांसा दिया और 3 लाख रुपए की राशि ऐंठ ली। जब आरोपी उसे विदेश न भेज सका तो उन्होंने उससे पैसों की मांग की। आरोपी ने उन्हें 1.20 लाख रुपए तो वापस कर दिए और बकाया 1.80 लाख की राशि वापस करने से इन्कार कर दिया। पैसा वापस मांगने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां देने लगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Edited By

Sunita sarangal