आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर साढ़े 9 लाख ठगे

punjabkesari.in Wednesday, Jun 20, 2018 - 09:04 AM (IST)

तरनतारन (रमन): थाना सिटी तरनतारन पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर साढ़े 9 लाख की ठगी मारने पर 1 व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच करने के पश्चात आरोप साबित होने पर केस दर्ज किया।

पुलिस को दी शिकायत में जतिन्द्र सिंह निवासी गांव ठरू ने बताया कि उसे आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर गुरशरन सिंह पुत्र अमरजीत सिंह ने 15 लाख की राशि ली, परंतु उसे विदेश नहीं भेजा। बार-बार चक्कर काटने पर गुरशरन सिंह ने जतिन्द्र सिंह को साढ़े 5 लाख की राशि वापस की, जबकि बाकी के साढ़े 9 लाख डकार लिए। मामले की शिकायत जतिंदर सिंह ने पुलिस को की।  

 

 

 

swetha