जमीन के हड़पने लिए बनाए फर्जी कागजात, महिला नामजद

punjabkesari.in Sunday, Jul 15, 2018 - 09:15 AM (IST)

तरनतारन (रमन): थाना वैरोवाल पुलिस ने जमीन हड़पने लिए फर्जी कागजात बनाने पर एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह मामला एस.एस.पी. तरनतारन की ओर से की गई जांच के बाद दर्ज किया गया है। 

पुलिस को निर्मलजीत कौर पुत्री सोहन सिंह निवासी अल्लोवाल ने बताया कि उसके जेठ बलविन्द्र सिंह की मौत हो चुकी है। उसकी विधवा रजवंत कौर पुत्री सुरिन्द्र सिंह निवासी तुड़ थाना गोइंदवाल साहिब जिसके घर कोई औलाद नहीं थी, वह बलविन्द्र सिंह की मौत के बाद अपने मायके चली गई, जिसकी शादी बाद में किसी ओर व्यक्ति के साथ हो गई।

जहां पर उसने एक लड़के को जन्म दिया। रजवंत कौर ने फर्जी कागजात तैयार करके अदालत को बताया कि यह बेटा बलविन्द्र सिंह का है और उसे इसका हिस्सा चाहिए। निर्मलजीत कौर ने इस बाबत शिकायत की तो मामले की जांच हुई। जांच में सामने आया कि रजवंत कौर जिसे बलविन्द्र सिंह का बेटा बता रही है, वह उसका बेटा नहीं है। इसके बाद थाना वैरोवाल में रजवंत कौर के खिलाफ धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कर लिया गया। आरोपी महिला की गिरफ्तारी 
लिए ए.एस.आई. तरसेम सिंह ने छापेमारी शुरू कर दी है।

swetha