न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर 2.20 लाख की ठगी

punjabkesari.in Monday, Nov 25, 2019 - 04:33 PM (IST)

अमृतसर (संजीव): न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी मारने के आरोप में थाना महिला ट्रैवल एजैंट सतिन्द्र कौर निवासी हैवल सिटी फगवाड़ा के विरुद्ध धोखााधड़ी का केस दर्ज किया है। 

सुखदेव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उक्त ट्रैवल एजैंट ने उसके लड़के हर्मनजीत सिंह को न्यूजीलैंड भेजने का झांसा दिया और 2.20 लाख रुपए की राशि ऐंठ ली, जब वह उसे विदेश न भेज सकी तो उसने अपने पैसों की मांग की जिसको महिला ने वापस करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Mohit