पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी, 3 के खिलाफ केस दर्ज

punjabkesari.in Monday, Mar 13, 2023 - 10:16 AM (IST)

तरनतारन : सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना सिटी पट्टी की पुलिस ने 3 आरोपियों को नामजद करते हुए केस दर्ज किया है। आरोपी मौके से फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।

बोहड़ सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी किला पत्ती ने पुलिस को बताया कि वह सरकारी नौकरी करना चाहता था। सुखदेव सिंह, सर्बजीत पत्नी सुखदेव सिंह व हरमन सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी कोट खालसा अमृतसर ने उसको चंडीगढ़ पुलिस में सब इंस्पैक्टर में भर्ती करवाने का विश्वास दिलाया। इस काम के लिए उक्त लोगों ने पैसे की मांग की। बाद में उसको पता चला कि उक्त आरोपियों ने उसको नौकरी का झांसा देकर 13,75,000 रुपए की धोखाधड़ी की है। अब आरोपी मौके से फरार हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash