विवाह का झांसा देकर लड़की से बनाए शारीरिक संबंध

punjabkesari.in Friday, Aug 17, 2018 - 10:35 PM (IST)

अमृतसर(अरुण): विवाह का झांसा देकर एक लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने और पुलिस को शिकायत करने पर लड़की को अगवाह कर भागे आरोपी के खिलाफ थाना अजनाला की पुलिस द्वारा केस दर्ज किया।

शिकायत में लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी निशान सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी चक्क डोगरा जो विवाह का झूठा झांसा देकर उसकी लड़की से शारीरिक संबंध बनाता रहा। लड़की द्वारा पुलिस के उच्च अधिकारियों को शिकायत करने उपरांत 15 अगस्त की रात उसकी लड़की को अगवाह कर ले गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। 
 

Vaneet