दिव्यांग MBBS विद्यार्थी संदिग्द्ध परिस्थियों में गायब, नांदेड़ साहिब से मिला

punjabkesari.in Tuesday, May 07, 2019 - 09:27 AM (IST)

अमृतसर,(दलजीत): सरकारी मैडीकल कॉलेज में एम.बी.बी.एस. में पढने वाला एक दिव्यांग विद्यार्थी संदिग्द्ध परिस्थियों में गायब हो गया है। कॉलेज में लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज में विद्यार्थी सुबह 4 बजे हॉस्टल डी. से तैयार होकर बाहर जाते दिखाई दिया है। थाना मजीठा की पुलिस को मामले की जांच के दौरान जहां विद्यार्थी के कमरे से नोटिस बरामद हुआ है, वहीं पुलिस ने प्रथम जांच में विद्यार्थी की एक्टिवा रेलवे स्टेशन से बरामद कर ली है। घटनाक्रम के उपरांत कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों के हॉस्टलों की सुरक्षा कड़ी कर दी है। 

जानकारी के अनुसार मुनारक बेदी निवासी पठानकोट 2017 बैच एम.बी.बी.एस. में सरकारी मैडीकल कॉलेज में दाखिल हुआ था। वह एम.बी.बी.एस. के 3 पेपरों में फेल हो गया था। पिछले एक माह से अधिक समय से वह अपनी मौसी के पास लुधियाना में रह रहा था। शनिवार को वह कॉलेज के डी-हॉस्टल में वापस आया था। सुबह 4 बजे हॉस्टल से तैयार होकर अपनी एक्टिवा पर सवार होकर कहीं चला गया।  कॉलेज प्रशासन को मामले की जानकारी मिलते ही उन्होंने विद्यार्थी के परिजनों को बुलाया तथा सारी परिस्थितियों के बारे में जानकारी दी। 

कॉलेज की प्रिंसीपल डा. सुजाता शर्मा द्वारा मुनारक के दोस्तों तथा हॉस्टल के छात्रों से उस संबंधी जानकारी एकित्रत की तथा पुलिस कमिश्नर एस.एस. श्रीवास्तव को संक्षेप से मामले संबंधी अवगत करवाया। डा. सुजाता शर्मा ने पंजाब केसरी से बातचीत करते हुए बताया कि उक्त विद्यार्थी एम.बी.बी.एस. के 3 विषयों में फेल हो गया था तथा अपने परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। सी.सी.टी.वी. फुटेज में दिव्यांग विद्यार्थी अपनी एक्टिवा पर जाते हुए दिखाई दिया है। विद्यार्थियों से भी उक्त मामले संबंधी जानकारी हासिल की गई है परन्तु कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगे हैं। कॉलेज की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। कॉलेज के सीनियर अधिकारियों से भी इस संबंधी मीटिंग की गई है। वहीं जानकारी के अनुसार गायब हुए छात्र को नांदेड़ साहिब से वहां की पुलिस ने बरामद कर लिया है। नादेड़साहिब पुलिस ने अमृतसर पुलिस से संपर्क किया है। 

मामले की गंभीरता से पुलिस जांच कर रही है : एस.एच.ओ.
उधर दूसरी ओर थाना मजीठा रोड के एस.एच.ओ. का कहना है कि विद्यार्थी की सी.सी.टी.वी. फुटेज हासिल कर ली गई है तथा उसका एक्टिवा रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया गया है। रेलवे स्टेशन पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में विद्यार्थी दिखाई दिया है परन्तु यह स्पष्ट नहीं हो रहा कि वह कौन सी ट्रेन में बैठ कर गया है। विद्यार्थी का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। मामले की गंभीरता से पुलिस जांच कर रही है।

swetha