अगर आप भी विदेश जाने की सोच रहे हैं तो हो जाए सावधान

punjabkesari.in Friday, Nov 30, 2018 - 07:23 PM (IST)

तरनतारन(रमन): थाना कच्चा पक्का की पुलिस द्वारा विदेश भेजने के नाम पर 6 लाख रुपए ऐंठने वाली दो महिलाओं के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। 

प्राप्त जानकारी अनुसार सुखचैन सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी मनियाला ने एस.आई. सतनाम सिंह को बयान दर्ज करवाए कि गुरप्रीत कौर पुत्री गुरमंगत सिंह निवासी डचर जिला करनाल हाल निवासी वार्ड नंबर 13 आसल भ_ा पट्टी व सुखजीत कौर पत्नी रछपाल सिंह वार्ड नंबर 13 आसल भ_ा पट्टी ने उसके लड़के को कनाडा भेजने के नाम पर 6 लाख रुपए ऐंठ लिए। पुलिस ने जांच उपरांत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Vaneet