अवैध शराब व लाहन बरामद, केस दर्ज

punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2023 - 10:01 AM (IST)

तरनतारन : विभिन्न स्थानों से 2 थानों की पुलिस ने अवैध शराब व लाहन बरामद की है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने 2 धंधेबाजों के खिलाफ अगली कार्रवाई में विस्तार कर दिया है। जब थाना वल्टोहा के ए.एस.आई. लखविंदर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ विभिन्न स्थानों पर गश्त कर रहे थे। तब इन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बिक्कर सिंह पुत्र जंबर सिंह निवासी वाड़ा तेलिया नामक व्यक्ति अवैध शराब तैयार कर बेचने का धंधा करता है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने बिक्कर सिंह को गिरफ्तार करते हुए 6,750 एम.एल. अवैध शराब बरामद की। इसी तरह थाना सदर पट्टी के ए.एस.आई. दर्शन लाल ने शिंगार सिंह पुत्र निरंजन सिंह निवासी चीमा कलां से 25 किलो लाहन बरामद की, परंतु शिंगार सिंह मौके से फरार नजर आया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash