भारतीय किसान यूनियन लखोवाल ने सी.एम.डी. पावरकॉम को सौंपा ज्ञापन

punjabkesari.in Wednesday, May 22, 2019 - 03:07 PM (IST)

लुधियाना(सलूजा):रैगुलर पावर सप्लाई सहित पिछले लंबे समय से लटकती आ रही मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन लखोवालके प्रधान अजमेर सिंह लखोवालव महासचिव हरिंदर सिंह लखोवालके नेतृत्व  में उच्च स्तरीय शिष्टमंडल ने सी.एम.डी. पावरकॉम बी.एस. सरां से मीटिंग की। सी.एम.डी. पावरकॉम बी.एस. सरां ने भारतीय किसान यूनियन लखोवालके शिष्टमंडल को यह भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर जल्द से जल्द विचार करके निपटारा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा  

किसानों की क्या है मांगे

  • 5 एकड़ तक के किसानो के ट्यूबैल कनैक्शन संबंधी पैडिंग पड़े निवेदन पत्रों का बिना किसी देरी से निपटारा किया जाए।
  • पहली जून से धान की बुआई के लिए किसानों को लगातार 12 घंटे बिजली सप्लाई दी जाए। 
  • 1992-93 से जनरल कैटागिरी के कनैक्शन जो अभी तक पैडिंग पड़े है,वह रिलीज किए जाए।
  • धान के सीजन दौरान फील्ड स्टॉफ की हाजिरी यकीनी बनाई जाए।
  • शार्ट सर्किट से किसानो की फसल के हुए नुकसान का पावरकॉम मुआवजा 40 हजार रूपए प्रति एकड़ दें। 

swetha