पूर्व सरपंच के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में पूरा गांव

punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 11:34 AM (IST)

लोपोके : थाना भिंडी सैदां के गांव जसराउर के पूर्व सरपंच के घर पर अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग करने की सूचना मिली है। मौके पर पहुंचे थाना भिंडी सैदां के SHO नरिंदर सिंह को जानकारी देते हुए पूर्व सरपंच सकतर सिंह मिट्ठू ने बताया कि वह बीती रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब 12 से 1 बजे के बीच मोटरसाइकिल पर तीन अज्ञात लोग आए, जिन्होंने अपने चेहरे ढके हुए थे। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से घर पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और करीब 10 गोलियां चलाईं, जिससे गांव में काफी दहशत है।

सरपंच कंवलजीत सिंह और सभी गांववालों ने पुलिस प्रशासन से दोषियों की तलाश कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मौके से गोलियों के खोल बरामद कर आगे की जांच शुरू कर दी है और आस-पड़ोस में लगे CCTV कैमरों की भी जांच की जा रही है। SHO नरिंदर सिंह ने कहा कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News