नाबालिगा को किया अगवा

punjabkesari.in Saturday, Apr 21, 2018 - 01:32 PM (IST)

तरनतारन(रमन):थाना चोहला साहिब पुलिस ने सोने के आभूषणों और नकदी सहित नाबालिगा को अगवा करने के मामले में 5 व्यक्तियों पर केस दर्ज किया है। नामजद आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। 

 

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी लडकी नाबालिग है। उसे गांव का गुरप्रीत सिंह नामक युवक स्कूल जाते समय परेशान करता था। इस संबंध में लडके के परिजनों को कई बार सूचित किया। गत रात गुरप्रीत सिंह ने अपने भाई सुरिन्द्रपाल सिंह, भाभी मनप्रीत कौर, मां दविन्द्र कौर के साथ मिलकर उसकी बेटी को अगवा कर लिया। उक्त व्यक्ति जाते समय घर से 18 हजार की नकदी, 5 सोने की अंगूठिंय, 2 जोड़ी टाप्स, एक जोड़ी कांटे, 5 जोड़े चांदी की पायल, 2 जोड़े नत्थली, 2 जोड़े सोने की बालियां साथ ले गए। इस संबंध में थाना चोहला साहिब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पैक्टर हरविन्द्र कौर ने बताया कि आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News