स्कूल ग्राउंड में खेल रहे छात्र का अपहरण, पीछा करने पर हुए छोड़ कर फरार

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2019 - 05:11 PM (IST)

अमृतसर(संजीव): गांव जस्तरवाल स्थित स्कूल की ग्राऊंड में खेल रहे 11 वर्षीय छात्र हर्ष को अपहरण कर ले जाने के आरोप में थाना भिंडी सैदां की पुलिस ने दो अज्ञात बाइक सवार युवकों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। गुलशन निवासी जस्तरवाल ने बताया कि उसका लड़का हर्ष अपने दोस्तों के साथ स्कूल ग्राऊंड में खेल रहा था। दोपहर 2:15 बजे के करीब दो बाइक सवार युवक आए और उसके लड़के को जबरी ग्राऊंड से उठा अपहरण कर ले गए। जब अपहरणकत्र्ताओं का पीछा किया तो वह उसके लड़के को गांव ओठिया के सत्संग घर के समीप छोड़ कर फरार हो गए। 

क्या कहना है पुलिस का
पुलिस का कहना है कि अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया। बहुत जल्द अपहरणकत्र्ताओं की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
  

Vaneet