शादी का झांसा दे लगाया लाखों का चूना, पुलिस कर रही है मामले की जांच

punjabkesari.in Tuesday, Nov 19, 2019 - 05:03 PM (IST)

अमृतसर(अनिल): शादी का झांसा दे बहकावे में लेकर एक व्यक्ति को लाखों का चूना लगाने वाली युवती व उसके साथी सहित थाना राम बाग में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस को दी शिकायत में हेमंत सूद ने बताया कि शादी का झांसा देकर उसको बहकावे में लेकर पूजा त्रिपाठी उर्फ विरितिका त्रिपाठी पुत्री ब्रजेश कुमार निवासी बजरंग नगर जिला सोन बाद्रा (यू.पी.) व कुलदीप कौशक निवासी गोङ्क्षबदपुर कालोनी इलाहाबाद ने झांसे में लेकर 22 लाख 50 हजार का चूना लगा दिया। पुलिस द्वारा धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News