लॉ स्टूडैंट हृासमैंट मामलाः अभी तक भूमिगत है ए.आई.जी. क्राइम!

punjabkesari.in Wednesday, Oct 17, 2018 - 12:22 PM (IST)

अमृतसर (संजीव): लॉ स्टूडैंट को सैक्सुअल हृासमैंट करने के मामले में ए.आई.जी. क्राइम रणधीर सिंह उप्पल अभी तक भूमिगत हैं। पुलिस का दावा है कि लगातार हो रही छापामारी के बाद भी ए.आई.जी. उनके हाथ नहीं लग रहे। पुलिस की यह कार्यशैली आरोपी के लिए मेहरबानी से कम नहीं है। पिछले करीब 1 माह से पुलिस का दावा है कि लगातार ए.आई.जी. उप्पल की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है मगर एक तरफ उनके घर पर ताले जड़े हुए हैं और दूसरी ओर उनके परिवार के किसी भी सदस्य को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। अब यहां यह कहना गलत नहीं होगा कि ए.आई.जी. पुलिस की मेहरबानी से दशहरा और दीवाली अपने परिवार के साथ ही देखेंगे। 

फ्लैश बैक

लॉ स्टूडैंट ने थाना कैंटोनमैंट की पुलिस को ए.आई.जी. क्राइम रणधीर सिंह उप्पल द्वारा सैक्सुअल हृासमैंट करने की शिकायत की थी जिस 
पर पुलिस ने केस दर्ज पीड़ित छात्रा की मैडीकल जांच करवाने के बाद आरोपी की धरपकड़ के लिए छापामारी शुरू कर दी थी। 

क्या कहना है ए.डी.सी.पी. का

ए.डी.सी.पी. लखबीर सिंह का कहना है कि इस मामले को जिला पुलिस गंभीरता से ले रही है और विशेष टीमें ए.आई.जी. क्राइम को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है। लगातार हो रही छापामारी में उनके घर पर ताले जड़े हुए हैं और उनके परिवार का कोई भी सदस्य ए.आई.जी. के सम्पर्क में न होने का दावा कर रहा है।

swetha