ओवरडोज नशा करने वाले युवक की मौत

punjabkesari.in Sunday, Feb 10, 2019 - 07:17 PM (IST)

अमृतसर (अरुण): ओवरडोज नशा करने के उपरांत हाल गंभीर देख साथी को मौके पर छोड़ कर भागे आरोपियों को थाना मजीठा रोड की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर चल रहा हे। पुलिस को दी शिकायत में मृतक राहुल की माता अंजू ने बताया कि उसका लड़का नशा करने का आदि था। 28 जनवरी को उसका लड़का दोस्त की एक्टिवा लेकर घर से गया था पर वापस नहीं आया। 

तलाश करने पर उसके लड़के का शव मैंटल अस्पताल के नजदीक पड़ा मिला। जांच करने पर पता चला कि उसके लड़के द्वारा मलकीत सिंह पुत्र परमदीप कुमार निवासी मैंटल अस्पताल, दिनेश पुत्र ओम प्रकाश निवासी मैंटल अस्पताल क्वाटर और कपिल वी करमपुरा के साथ रल कर नशा किया था। उसके लड़के की तबियत अचानक खराब हो गई, जिस को छोड़ कर वह लोग दौड़ गए और उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा केस दर्ज कर आरोपी मलकीत सिंह और दिनेश गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया है। 

Mohit