पति से दुखी विवाहिता ने की आत्महत्या

punjabkesari.in Tuesday, Oct 22, 2019 - 02:00 PM (IST)

अमृतसर(संजीव) : पति से दुखी व परेशान चल रही पत्नी ने विवाह के 18 वर्ष बीतजाने के बाद जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली। मरने वाली मनजीत कौर के पिता गुरलाल सिंह निवासी रईया की शिकायत पर उसके पति बलदेव सिंह निवासी टपियाला के विरुद्ध मरने के मजबूर किए जाने का केस दर्ज किया है। 

गुरलाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी लड़की मनजीत कौर का विवाह करीब 18 वर्ष पहले उक्त आरोपी बलदेव सिंह के साथ सभी रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ था। विवाह के उपरांत बलदेव सिंह उसकी लड़की को परेशान करने लगा। विवाह के 1 साल बाद उसकी लड़की अपने पति को छोड़ कर वापस मायके चली आई थी। जिसके बाद उसने अपने खर्चे को लेकर अदालत में केस दायर कर दिया था। गत दिवस उसकी लड़की ने मानसिक तनाव में आ कर जहरीला पदार्थ निगला और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News