लाला जगत नारायण व स्वदेश चोपड़ा की याद में करवाई सामूहिक शादियां

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2020 - 10:19 AM (IST)

पट्टी(पाठक): अमर शहीद लाला जगत नारायण जी व समाज सेविका स्वदेश चोपड़ा जी की स्मृति में पत्रकार यूनियन ने प्रधान सुरेश पाठक की अगुवाई में 19वीं बार जरूरतमंद लड़कियों की सामूहिक शादियां शहीद सोहन लाल पाठक पार्क में करवाईं।

मुख्य अतिथि विधायक हरमिन्द्र सिंह गिल ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे सभी खुश किस्मत हैं कि पत्रकार यूनियन उनकी नि:शुल्क शादियां करवा रही है। वहीं प्रधान सुरेश पाठक ने बताया कि 19वीं बार सामूहिक शादियों का आयोजन सफलता पूर्वक किया गया है। उन्होंने बताया कि अपने साथियों के आह्वान पर उन्होंने अमरीका से आकर इस कार्य को संपन्न करवाया है। इस दौरान खाने-पीने का प्रबंध महावीर जैन माडल स्कूल किया गया। कार्यक्रम में यूनियन ने शहर के गण्यमान्य लोगों को सम्मानित भी किया।

इस मौके पर डी.एस.पी. कंवलप्रीत सिंह, चेयरमैन मक्खन सिंह शकरी, हरप्रीत सिंह, प्रिंसीपल राजिन्द्र शर्मा, प्रिंसीपल जसबीर कौर, तरुण पंडित, हरभजन सिंह सर्राफ, डा. राजिन्द्र विनायक, प्रिंस धवन, विशाल सूद, सतनाम सिंह भुल्लर, सुखविन्द्र सिंह सिद्धू, निर्मल कुमार, दलबीर सिंह, वजीर सिंह पारस, बल्लू मेहता, चरणजीत सूद, मास्टर कश्मीरी लाल, देसराज अग्निहोत्री, स्वामी कौशलेंद्र, स्वामी आशु गिरी, राकेश पासी, कमल जैन, राजीव जैन, भूपिन्द्र शर्मा, सुखदेव राज शर्मा, कुलविन्द्र सिंह बब्बू, हदैत राम, नवनीत जैन, सुनीत जैन, राजीव जैन रिन्टू, गगन जैन, अशोक बजाज, राजेश पाठक, तरसेम जोशी, विजय विनायक, सन्नी पाठक, रविन्द्र कुमार कुक्कू, विनोद खन्ना, रमेश पटवारी, मनवीर सिंह,  भूषण साहनी, चंदन शर्मा, विजय शर्मा, पुनीत जैन, जोगा सिंह, संजीव कपूर, राकेश मोंगा, सुदेश शास्त्री आदि उपस्थित थे।

Edited By

Sunita sarangal